Patiala students achievements
Patiala students achievements : पटियाला 27 फरवरी 2026 (कुलविंदर घुम्मण) आवाज़ इंडिया टुडे- प्रेम धाम सर्वहितकारी विद्या मंदिर पटियाला के विद्यार्थियों ने पटियाला में आयोजित सखी क्राफ्ट मेला (शीश महल )में करवाईं गई रंगोली प्रतियोगिता तथा कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिसमें कक्षा नौवीं की दीक्षा, सोनाक्षी ,निहारिका, खुशी ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा छठी और सातवीं की छात्रा अंशिका, तनिष्का , गुरमन, संध्या ने कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति मित्तल जी, अध्यक्ष श्री हरेंद्र गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्रीमती शीमा जोशी जी, प्रबंधक श्री रोहित सिंगला जी, प्रबंध समिति के सदस्य समीर अरोड़ा जी तथा अन्य सदस्यों ने बच्चों को बहुत-बहुत बधाई दी तथा आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
