Passport pending resolution India
Passport pending resolution India : जालंधर 21 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर ने पासपोर्ट आवेदकों की समस्याओं को जल्द सुलझाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को बस स्टैंड के पास स्थित पासपोर्ट कार्यालय (SCO नंबर 42-51) में ‘पासपोर्ट अदालत’ का आयोजन किया जाएगा।
इन आवेदकों को राहत मिलेगी
यह अदालत उन सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए है जिन्होंने 31 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर दिया था, लेकिन किसी तकनीकी या अन्य कारण से उनका पासपोर्ट लंबित (Pending) है। पात्र आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कार्यालय पहुंच सकते हैं।

मध्यस्थों से रहें सतर्क
पासपोर्ट अधिकारी ने सख्त हिदायत दी है कि मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने के लिए किसी भी बाहरी संस्था या एजेंट को अधिकृत नहीं किया है उन्होंने जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइ (www.passportindia.gov.in) का ही उपयोग करें और धोखाधड़ी करने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं। किसी भी समस्या के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
