Parking Charges
Parking Charges : (कालका) – सुनील दत्त आवाज़ इंडिया टुडे-कालका रेलवे स्टेशन परिसर में अब वाहन पार्किंग के लिए शुल्क देना अनिवार्य हो गया है।Parking Charges रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में बूम बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया है।
नए नियमों के अनुसार, डिवाइडर के बाईं ओर से वाहनों की एंट्री और दूसरी ओर से निकासी की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में प्रवेश करते समय वाहन चालकों को एंट्री स्लिप दी जाएगी, जिस पर प्रवेश का समय अंकित रहेगा।
पार्किंग शुल्क (नॉन-कमर्शियल वाहन)
15 मिनट तक: निशुल्क
15 मिनट से 2 घंटे: 10 रुपये
2 से 6 घंटे: 15 रुपये
6 से 12 घंटे: 20 रुपये
12 से 24 घंटे: 25 रुपये
टैक्सी वाहनों के लिए:
10 मिनट के बाद: 40 रुपये
मासिक पास शुल्क
टैक्सी (पीली नंबर प्लेट): 1200 रुपये
टैक्सी (सफेद नंबर प्लेट): 900 रुपये
टेंपो/ट्रैवलर: 1800 रुपये
ऑटो रिक्शा: 500 रुपये
दोपहिया वाहन: 300 रुपये
रेलवे प्रशासन ने इस व्यवस्था को बबीता एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड, कुरुक्षेत्र को पांच वर्षों के लिए ठेके पर दिया है, जिसकी वार्षिक राशि लगभग 15 लाख रुपये है।
मुख्य प्रवेश गेट केवल वीआईपी वाहनों के लिए खुला रहेगा। Parking Charges नई व्यवस्था लागू होने के बाद, कालका रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों और वाहन चालकों के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य होगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
