
Panipat Railway Underpass Construction
Panipat Railway Underpass Construction(crime awaz india): पानीपत 23 Nov 2025 शहर में मुख्य रेल लाइन पर अधूरे पड़े अंडरपास को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय मांगा है। रेलवे की इंजीनियर शाखा ने तय समय तक इनको पूरा करने का भरोसा दिया है। इसके साथ राजनगर फाटक और गोहाना रोड पुल के नीचे का अंडरपास के मूर्त रूप मिलने की उम्मीद जग गई है। राजनगर अंडरपास का मामला तो जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी उठ चुका है।नगर निगम और रेलवे के इंजीनियर की संयुक्त बैठक में अंडरपास निर्माण पर विस्तार से चर्चा की।
नगर निगम की तरफ से एक्सईएन गोपाल कलावत और रेलवे से एक्सईएन संदीप कल्याण रहे। दोनों की मध्यस्थता नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने की। जिसमें अंडरपास के निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि अंडरपास तीन साल में भी नहीं बन पाए हैं। सरकार से इस विषय में कई बार जवाब मांगा जा चुका है। रेलवे के एक्सईएन संदीप कल्याण ने बताया कि राजनगर फाटक पर अंडरपास के नजदीक मंदिर को लेकर विवाद था। इसका पिछले दिनों ही समाधान हुआ है। अब निर्माण कार्य चल रहा है। गोहाना रोड अंडरपास का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने 31 मार्च तक दोनों अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया
निगम ने तीन साल पहले जमा करा दिए थे पैसे
Panipat Railway Underpass Construction :शहर में दिल्ली-अंबाला मुख्य रेल लाइन पर पांच अंडरपास बनाए जाने हैं। नगर निगम ने 2022 में रेलवे को करीब 22 करोड़ रुपये जमा करा दिए थे। रेलवे को अंडरपास का निर्माण कराना था। असंध रोड, बिश्नस्वरूप कॉलोनी और सैनी कॉलोनी स्थित अंडरपास का निर्माण किया जा चुका है, जबकि गोहाना रोड और राजनगर रेलवे अंडरपास का निर्माण बाकी है। राजनगर अंडरपास न बन पाने पर कई हादसे हो चुके हैं। वहीं गोहाना रोड अंडरपास बंद होने से लोगों का आना-जाना छूट गया है।
रेलवे और नगर निगम अधिकारियों की अंडरपास के निर्माण के लिए तालमेल बैठक की थी। रेलवे के इंजीनियर ने 31 मार्च तक काम पूरा करने की बात कही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
