Panchkula News: खैर पेड़ों की कटाई के नाम पर धोखाधड़ी: महंत गिरफ्तार, 10 लाख की ठगी।

Nishi Kashyap
3 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया पंचकूला/सुनील दत्त

Panchkula News: थाना रायपुर रानी पुलिस ने थाना प्रभारी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए महंत कृष्णा नंद उर्फ अश्वनी कुमार (निवासी भोज पोंटा, पंचकूला) को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथी अमित (निवासी अंबाला) के साथ मिलकर शिकायतकर्ता हर्षित सिंगला निवासी जगाधरी (यमुनानगर) से खैर के पेड़ों की कटाई के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की ठगी की।

मामला 2021 का है, जब आरोपियों ने जमीन को विवाद मुक्त बताकर शिकायतकर्ता को भरोसे में लिया और नकद व चेक के माध्यम से राशि (Panchkula News) प्राप्त कर ली, जबकि बाद में जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन (Panchkula News) पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रोक लगी हुई थी तथा वन विभाग ने भी पेड़ों की कटाई की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में 16 फरवरी 2025 को थाना रायपुररानी में धारा 406, 420, 120-बी IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। (Panchkula News)

जांच के दौरान एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बतौर सबूत कब्जे में लिए गए। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था व नोटिस देने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हो रहा था। 20 मार्च को एएसआई धनीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को खरड़ (पंजाब) से काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि धोखाधड़ी से प्राप्त राशि नीलकंठ व हरिद्वार (उत्तराखंड) में छिपाई गई है तथा उसके साथी अमित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और मामले में गहन जांच जारी है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि “पंचकूला पुलिस आर्थिक अपराधों के मामलों में पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है। आम नागरिक किसी भी प्रकार के निवेश या जमीन से जुड़े सौदों से पहले सभी कानूनी पहलुओं की जांच अवश्य करें। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और ठगी की रकम बरामद की जाएगी।”

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *