दिल्ली ब्लास्ट के बाद पंचकूला में हाई अलर्ट बम स्क्वाड को सतर्क किया गया, नाकों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Manu Thakur
2 Min Read

Panchkula High Alert After Delhi Blast

14 Nov 2025 (क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो

दिल्ली धमाके के बाद पंचकूला हाई अलर्ट पुलिस ने बम स्क्वाड को सतर्क किया नाकों पर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में पंचकूला पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और सभी प्रमुख नाकों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा बढ़ाने के लिए होटलों में ठहरे लोगों का डेटा भी खंगाला जा रहा है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बम निरोधक दस्ते को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना को तुरंत रोका जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध वस्तुएं या गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और संयम बरतें।

मुख्य चौराहों और सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

पंचकूला पुलिस के अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता की ओर से बम स्क्वाड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
W/A चैनल को भी फ़ॉलो करें, Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

http://crimeawaz.in

http://facebook.com/crimeawaz.in

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *