Overhead electric wires danger
Overhead electric wires danger : (कालका) – सुनील आवाज़ इंडिया टुडे -दत्त सरकारी आदेशों के बावजूद कई कालोनियों में अब भी घरों की छतों पर बिजली की तारें गुजर रही हैं, जो लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों की बार-बार गुहार लगाने के बावजूद बिजली विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ऐसा ही मामला गांव जैथल, पंचायत भवाना, ब्लॉक पिंजौर का है। Overhead electric wires danger यहां आधी रात के समय बिजली की तारों में स्पार्किंग हुई, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ गया। ग्राम निवासी डॉ अमर सिंह ने बताया कि दिनांक 04-02-2026 को रात लगभग 1:30 बजे घरों के पास एक पेड़ पर से गुजर रही बिजली की तार में स्पार्किंग हुई। डॉ अमर सिंह की सतर्कता से उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को जगाया और बिजली का कनेक्शन काटकर बड़े हादसे को टाल दिया।
डॉ अमर सिंह ने आगे बताया कि अगले दिन सुबह लगभग 10 बजे विभाग से संपर्क करने पर दोपहर 2 बजे कर्मचारी आए और जली हुई तारें बदलकर बिजली चालू की। ग्राम वासियों ने पहले दिनांक 04-06-2025 को एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, एचएमटी पिंजौर को पत्र लिखकर घरों की छतों पर से गुजर रही तारों को शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हरियाणा सरकार ने आदेश दिया है कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों की छतों से गुजर रही बिजली की तारों को बाहर गली में शिफ्ट किया जाए। बावजूद इसके बिजली विभाग ने इन आदेशों की अवहेलना की। ग्राम वासियों ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द ही बिजली की तारों को घरों की छतों से हटाकर मुख्य गली में शिफ्ट किया जाए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
