Noida office fire
Noida office fire : क्राइम आवाज़ इंडिया नोएडा 18 जनवरी, 2026- रविवार सुबह सेक्टर 63 के ई ब्लॉक में एक ऑफिस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग पहली मंजिल तक भी फैल गई। सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने दो फायर इंजन भेजे और आग बुझाई सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने दो फायर इंजन भेजे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति फंसा था। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने इसकी पुष्टि की।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह 6 बजे सेक्टर 63 के ई ब्लॉक में बीजी इन्फो प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली।

तुरंत दो फायर इंजन मौके पर भेजे गए। टीम ने आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। बिल्डिंग में कोई फंसा नहीं था और कोई हताहत नहीं हुआ।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
