कालका में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर शिकंजा

Muskaan gill
2 Min Read

No Number Plate Vehicles

No Number Plate Vehicles : पिंजौर/कालका आवाज इंडिया टुडे-सुनील दत्त सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।

थाना यातायात सूरजपुर की टीम ने पीएसआई अभिषेक के नेतृत्व में कालका क्षेत्र के गांधी चौक और रेलवे रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। No Number Plate Vehicles इस दौरान सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट तथा नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चल रहे दोपहिया वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत इम्पाउंड किया गया।

इसके अलावा ऑटो और मैक्सी कैब चालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही क्रमवार खड़े करें और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन न रोकें। कालका शहर में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर उनके चालान किए गए।

वहीं थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम ने पीएसआई वरिंदर कुमार के नेतृत्व में नगर निगम पंचकूला के सहयोग से सेक्टर 6/7 लाइट प्वाइंट से टैंक चौक तक अवैध रूप से लगाए जा रहे रेहड़ी-ठेलों के खिलाफ अभियान चलाया। No Number Plate Vehicles कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने 14 रेहड़ी-ठेले जब्त किए।

अभियान के दौरान कुल 12 चालान किए गए तथा 2 दोपहिया वाहन इम्पाउंड किए गए।

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग दें। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *