Nepal new 100 rupee note map controversy

Manu Thakur
3 Min Read

Nepal new 100 rupee note map controversy

Nepal new 100 rupee note map controversy(crime awaz india): ठमांडू: नेपाल के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को 100 रुपए के नए करेंसी नोट जारी किए हैं। इस नोट पर नेपाल एक नया और बदला हुआ मैप दिखाया गया है। इस नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल का क्षेत्र दिखा दिया गया है।
काठमांडू के इस कदम से भारत और नेपाल के रिश्ते में तनाव आ सकता है। इस मुद्दे पर दोनों देशों में कई वर्षों से तनातनी देखी गई है। साल 2020 में इस मुद्दे पर दोनों देशों में तनाव हुआ था।

नोट पर नए नक्शे पर नेपाल के सेंट्रल बैंक (NRB) के प्रवक्ता ने कहा है कि मैप पहले से ही 100 रुपए के बैंक नोट में था। इसे सरकार के फैसले के हिसाब से बदला गया है। उन्होंने कहा कि 10, 50, 500 जैसे अलग-अलग वैल्यू के बैंक नोटों में से सिर्फ 100 के करेंसी नोट पर ही नेपाल का मैप है।

क्या है नए नोट के नक्शे में

नेपाल के नए 100 रुपए के बैंक नोट के बाईं ओर माउंट एवरेस्ट है, जबकि दाईं ओर नेपाल के नेशनल फूल रोडोडेंड्रोन का वॉटरमार्क है। नोट के बीच में बैकग्राउंड में नेपाल का हल्का हरा मैप है। मैप के पास अशोक पिलर प्रिंट है, जिस पर लुंबिनी भगवान बुद्ध का जन्मस्थानलिखा है। करेंसी के पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की तस्वीर है।

मई 2020 में नेपाल की केपी शर्मा ओली की सरकार ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया था। इसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों को नेपाल का इलाका दिखाया गया। नेपाल की पार्लियामेंट ने भी इसे मंजूरी दी थी। भारत ने उस समय नेपाल के कदम पर काठमांडू को चेतावनी दी थी कि वह इस तरह के कदम उठाने से बचे।
क्या है विवाद

नोट पर छपा यह नक्शा लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाल में दिखाता है। ये इलाके लंबे समय से भारत का हिस्सा हैं। बीते साल नेपाल सरकार ने नए 100 रुपए के बैंक नोट पर इसी बदले हुए नक्शे को छापने का फैसला किया था, जिसके बाद से यह मुद्दा फिर से विवाद में आ गया है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *