
Neha Murder Case Verdict
Neha Murder Case Verdict(crime awaz india): 28 नवंबर, 2025: चंडीगढ़ (Chandigarh) के चर्चित नेहा मर्डर केस (Neha Murder Case) में आखिरकार बड़ा फैसला आ गया है। अदालत ने आरोपी मोनू (Monu) को दोषी मानते हुए उम्रकैद (Life Imprisonment) की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 15 साल पुराने इस मामले ने उस समय पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी, और अब लंबे इंतजार के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।
एक दिन बाद सुनाया गया फैसला: नेहा मर्डर केस में उम्रकैद की सज़ा
जिला अदालत ने मोनू को कल ही इस मामले में दोषी घोषित किया था, जिसके बाद आज उसे सज़ा सुना दी गई। यह मामला साल 2010 का है, जब 21 साल की नेहा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
सेक्टर-38 में मिला था नेहा का शव
उस समय पुलिस को लड़की का शव चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में मिला था। लंबे समय तक चली जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़िता को न्याय मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी को उम्रकैद की सजा दे दी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
