Priyanka Gandhi से मिलने का समय मांगते नज़र आए Navjot Sidhu—

Manu Thakur
3 Min Read

Navjot Singh Sidhu political update 2025

Navjot Singh Sidhu political update 2025(crime awaz india): चंडीगढ़ 11 दिसंबर 2025 पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीतिक तौर पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के ‘500 करोड़ रुपये’ वाले बयान से पार्टी में मचे बवाल के बाद सिद्धू अब हालात संभालने में जुट गए हैं। इसी बीच उन्होंने तुरंत कांग्रेस हाईकमान से संपर्क किया है और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि सिद्धू चाहते हैं कि हाईकमान उनकी पत्नी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करने से पहले उनका पक्ष भी सुने।

जांच कमेटी बनी बघेल अब पूरी कार्रवाई की कमान संभालेंगे

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए ‘500 करोड़ रुपये की अटैची’ वाले बयान को कांग्रेस नेतृत्व ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए हाईकमान ने एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

इस कमेटी की अगुवाई पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे। हाईकमान ने बघेल से इस पूरे प्रकरण पर जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के भीतर इस तरह की अनुशासनहीनता और कलह से बेहद नाराज है। बताया जा रहा है कि अगर रिपोर्ट में आरोप गंभीर पाए गए, तो डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व का रुख इस मामले में काफी सख्त नजर आ रहा है।

सिद्धू के शांत रहने से उठे कई सवाल

हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर मुखर रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पूरे विवाद पर अब तक सार्वजनिक रूप से चुप्पी साध रखी है। उनके अमृतसर दौरे और बाद में मुंबई रवाना होने की खबरें तो आईं, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कोई टिप्पणी नहीं की। उनकी यह खामोशी और बैकडोर से प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश, उनकी अगली रणनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *