Namo Bharat Train Launch 2026
Namo Bharat Train Launch 2026 : नई दिल्ली 22 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा।
दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।82 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर सिर्फ दूरी नहीं घटाएगा, बल्कि समय की बचत, भरोसेमंद सफर और जाम के झंझट के बीच ड्राइविंग के मानसिक तनाव से भी राहत देगा। दिल्ली मेरठ के बीच दैनिक यात्रा करने वालों के लिए नमो भारत नई प्राथमिकता बनेगी

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
