Mohali missing minor girls
(क्राइम आवाज़ इंडिया )
Mohali missing minor girls, मोहाली 20 Dec 2025 जिले में महिलाओं के साथ-साथ छोटी बच्चियों के घर से गायब होने के आंकड़े चौंकाने वाले हैंं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 43 बच्चियों के गायब होने के पीछे ज्यादातर में कारण एक ही निकलकर सामने आ रहा है और वह है इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती के बाद बच्ची का घर से गायब होना

नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले बढ़ गए हैं। इस साल अब तक 43 लड़कियां गुम हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हार्मोनल बदलाव और नई चीजें जानने की जिज्ञासा के कारण लड़कियां भटक रही हैं। पुलिस ने कुछ लड़कियों को ढूंढ लिया है, लेकिन अभी भी कई लापता हैं। बच्चों और उनके माता-पिता दोनों को काउंसलिंग की जरूरत है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नाबालिग बच्चों के शरीर में हार्मोंस का बदलाव और हर नई चीज जानने की इच्छा भी इस तरह की घटनाओं का कारण होती है। ऐसे मामलों में बच्चों के साथ-साथ उनके परिवार की भी काउंसलिंग जरूरी होती है। परिवार की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों पर पहले से ही नजर रखें। ताकि कोई भी घटना होने से पहले शुरुआत में ही उसे रोका जा सके।
इस साल अब तक 91 लोग गुम हो चुके हैं
इस साल अभी तक पुलिस के पास 91 लोगों के लापता होने की सूचना आई है। इनमें 49 महिलाएं हैं और इनमें 43 नाबालिग और छह युवतियां शामिल हैं। इनमें से पुलिस ने दो महिलाओं और 40 को ढूंढ लिया है। इसी प्रकार 21 पुरुष और 15 बच्चे अब तक गायब हुए हैं। जिसमें से पुलिस ने चार पुरुष और नौ बच्चों को ढूंढ निकाला है। हालांकि पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल इन मामलों में मामूली कमी आई है, लेकिन अभी भी इनकी संख्या काफी ज्यादा है।
पिछले तीन सालों में इस तरह लोग लापता हुए हैं
वर्ष 2023 में 127 लोग गुमशुदा हुए थे, जिनमें से पुलिस ने 29 लोगों को ट्रेस कर लिया था। 2024 में 92 लोगों में से 82 लोग ही ट्रेस हो पाए। जबकि 2025 में अब तक कुल 91 लोग लापता हुए हैं। इनमें 49 महिलाएं हैं और इन 49 महिलाओं में 43 नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। इन बच्चियों को उनके जानकार ही बहला-फुसला कर घरों से भगा ले जाते हैं।
हालांकि इनमें से 40 बच्चियों और दो महिलाओं को पुलिस ने रिकवर भी कर लिया है। उन्हें घर से भगाकर रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले आरोपित भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीन नाबालिग बच्चियां ऐसी हैं जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
इंटरनेट मीडिया की वजह से लोग भटक रहे हैं
अगर विशेषज्ञों की मानें तो पुलिस ने गायब हुई बच्चियों को रिकवर करने के बाद उनकी काउंसलिंग करवाई। इस दौरान ज्यादातर बच्चियों ने यह बताया कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर रील देखी। इसमें लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के प्यार में अपना सब कुछ छोड़कर कहीं दूर चले गए।
दूर जाकर उन्होंने अपना एक सुखी परिवार बसा लिया। लेकिन उसके बाद की सच्चाई इंटरनेट मीडिया पर नहीं दिखाई जाती है। इस प्रकार से उन लड़कियों को ले जाकर पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उनके सारे सपने चकनाचूर कर दिए गए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
