MNREGA Save Campaign
MNREGA Save Campaign : मानसा 17 फरवरी 2026 (जीवन सिंह क्रांति) आवाज़ इंडिया टुडे- कांग्रेस की ओर से मानसा में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अमेरिका–भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर संभालने में असफल रही है।
पंजाब भर में कांग्रेस द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत रैलियां की जा रही हैं। MNREGA Save Campaign इसी कड़ी में आज मानसा की अनाज मंडी में रैली आयोजित हुई। रैली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब प्रभारी भूपेश पटेल शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए प्रदेश में 19 रैलियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग स्वयं रैलियां करने में सक्षम नहीं है, इसलिए कांग्रेस मजदूरों के हक के लिए आवाज बुलंद कर रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों से रोजगार छीना है और पंजाब के किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका के साथ ट्रेड डील की गई है, जिसका सीधा असर पंजाब के किसानों पर पड़ेगा।

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है और आने वाले दिनों में भी संघर्ष जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर बोलते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ रैलियां और यात्राएं निकाली जा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ पंजाब में नशे के कारण युवाओं की मौत हो रही है और नशा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नशे पर रोक लगाने में विफल साबित हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रैलियों पर पंजाब के अधिकारी बोलते हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं के मुद्दों पर चुप्पी साधी जाती है। लॉ एंड ऑर्डर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में रोज कत्ल हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के लोग कांग्रेस की सरकार बनाने को उतावले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पंजाब में गैंगस्टरवाद खत्म किया जाएगा और मजदूर, किसान व अन्य वर्गों के विकास के लिए काम किया जाएगा।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस
प्रताप सिंह बाजवा, विपक्ष नेता, कांग्रेस
राजेंद्र कौर भट्टल, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
