पंचकूला नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Muskaan gill
3 Min Read

Minor kidnapping

Minor kidnapping : चंडी मंदिर (सुनील दत्त)- पंचकूला पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई में 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले किया तथा आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा थाना चण्डीमन्दिर में दी गई शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। Minor kidnapping मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 137(2), 96 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान Minor kidnapping चण्डीमन्दिर पुलिस थाना टीम ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह के नेतृत्व में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तथा Minor kidnapping अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा

पंचकूला पुलिस बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इस मामले में टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया। अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *