मेस्सी के चाहने वालों ने स्टेडियम में किया उत्पात, माहौल हुआ भयावह

Manu Thakur
4 Min Read

Messi Kolkata Chaos 2025

Messi Kolkata Chaos 2025(crime awaz india): कोलकाता, 13 दिसंबर, 2025: दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता में अफरातफरी और हंगामे के बीच हुई। सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे, लेकिन मेसी के केवल कुछ मिनट ही रुकने और कोई गतिविधि न करने पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने स्टेडियम में तोड़फोड़ की और मैदान में बोतलें फेंकी।

सिर्फ 10 मिनट में टूट गया मेस्सी का सपना

अर्जेंटीना की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक घंटों से स्टेडियम में इंतजार कर रहे थे। मेसी जब मैदान पर आए, तो उन्होंने ‘लैप ऑफ ऑनर’ के तहत स्टेडियम का चक्कर लगाया और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

लेकिन फैंस की शिकायत है कि इस दौरान मेसी को नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने चारों तरफ से घेर रखा था, जिससे आम जनता उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाई। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि मेसी कम से कम एक किक या पेनल्टी लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और वे तुरंत वहां से निकल गए।

फैंस का दर्द: पैसा और जज्बात दोनों हो गए बर्बाद

स्टेडियम में मौजूद फैंस ने इस आयोजन को ‘लोगों के साथ धोखा’ करार दिया। एक निराश प्रशंसक ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक (Shameful) है। हमने 12 हजार रुपये तक के टिकट खरीदे थे, लेकिन हम मेसी का चेहरा तक नहीं देख पाए। उनके चारों तरफ 50 लोग खड़े थे। आयोजकों ने शाहरुख खान को लाने का वादा किया था, लेकिन वो भी नहीं दिखे। हमारा पैसा, समय और भावनाएं सब बर्बाद हो गईं।” दूसरे फैन ने कहा कि मेरा बच्चा मेसी को देखने के लिए उत्साहित था, लेकिन यहां की व्यवस्था एकदम ‘बकवास’ रही।

स्टेडियम में उत्पात, मेसी के जाने से नाराज फैंस

गुस्साए फैंस ने अपना विरोध जताते हुए टेंट गिरा दिए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस हंगामे के बीच प्रशासन और इवेंट मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इन सब के बीच मेसी को मोहन बागान की 10 नंबर की विशेष जर्सी भेंट की गई।

कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करने और शाहरुख खान व उनके बेटे अबराम से मुलाकात करने के बाद, मेसी अब अपने अगले पड़ाव के लिए हैदराबाद रवाना हो चुके हैं, जहां उन्हें एक एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेना है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *