मांधना स्कूल मार्ग पर कछुआ चाल से सड़क निर्माण, हादसे का खतरा

Muskaan gill
2 Min Read

Mandhna School Road Construction Delay

Mandhna School Road Construction Delay : पिंजौर (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- गांव मांधना के स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले तीन–चार महीनों से सड़क निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। सड़क अब तक आधी-अधूरी पड़ी है, जबकि दोनों ओर गहरी-गहरी खाइयां बन चुकी हैं। इससे राहगीरों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जान का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी बस या कोई भारी वाहन गुजरता है Mandhna School Road Construction Delay तो दोपहिया वाहन चालकों के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है। एक ओर पहाड़ है तो दूसरी ओर गहरी खाई, ऐसे में जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाए। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए जाएं कि सड़क किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से जल्द राहत मिल सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *