जालंधर में आज लक्की ओबरॉय का अंतिम संस्कार

Muskaan gill
3 Min Read

Lucky Oberoi Murder

Lucky Oberoi Murder : जालंधर 07 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियों से हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट में ली। Lucky Oberoi Murderपुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को किशनपुरा श्मशान घाट के फ्रीजर में रखा। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक DGP गौरव यादव ने खुद जालंधर आकर अधिकारियों से बात की और गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचने में पाकिस्तानी लिंक बताया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-6 में FIR दर्ज की है।

वारदात कैसे हुई और इसके हालात

लक्की ओबरॉय शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शूटर दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करता हुआ दिख रहा है।Lucky Oberoi Murder परिवार लक्की को गंभीर हालत में मॉडल टाउन के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों के मृत घोषित कर देने पर परिवार को भरोसा नहीं हुआ और ओबरॉय को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां भी उन्हें मृत बताया गया।

हत्या की जिम्मेदारी किसने ली?

हत्या के 2 घंटे के बाद गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ओबरॉय के मर्डर की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जालंधर में जो लक्की ओबरॉय का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोलड़ीवाल लेता हूं। ये कत्ल हमने अपनी आपसी दुश्मनी के चलते करवाया है।गैंगस्टर ने लिखा कि ये कत्ल खासला कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुआ है।

Lucky Oberoi Murder-

इसने अपने सारे काले कामों को छिपाने के लिए आप का पल्ला पकड़ा था। ये कोई लीडर नहीं था, ये पुलिस का खास मुखबिर था।उसने आगे पोस्ट में लिखा सोशल मीडिया पर इसे आप नेता कहकर वायरल किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। ये एक बहुत बड़ा नशा तस्कर था। ये खुद भी नशे करता था और इसके सारे काले कारनामों के सबूत हमारे पास हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *