LPG सिलेंडरों के लिए फरीदाबाद में हाहाकार, होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

LPG सिलेंडरों के लिए फरीदाबाद में हाहाकार

Nishi Kashyap
3 Min Read

फरीदाबाद, 11 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लगी लंबी कतारें

(LPG सिलेंडर) 9 मार्च से कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगने के बाद गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस फैसले से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।

होटल और रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि 9 मार्च से अचानक कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है, जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। (LPG सिलेंडर) उनका कहना है कि हर काम के लिए लकड़ी की भट्ठी का इस्तेमाल करना संभव नहीं होता, (LPG सिलेंडर) इसलिए बड़े गैस सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। लेकिन जब कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध नहीं हो रहे, तो आने वाले समय में होटल और रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो सकता है।

होटल संचालकों का कहना है कि

होटल संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपने होटल और रेस्टोरेंट बंद करने तक की नौबत आ सकती है। (LPG सिलेंडर) वहीं LPG के बड़े सिलेंडर न मिलने को लेकर गैस एजेंसी पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि बड़े सिलेंडरों यानी कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पीछे से ही बंद कर दी गई है जिसके चलते आगे भी बड़े सिलेंडरों की सप्लाई नहीं की जा रही है। हालांकि एजेंसी संचालक ने यह भी माना कि एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही बंद किए गए हैं।

समय पर नहीं मिल पा रहे घरेलू गैस सिलेंडर

गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े लोगों का कहना है कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर भी समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। (LPG सिलेंडर) कई लोगों ने कई दिन पहले ही सिलेंडर बुक कर दिया था, लेकिन अब एजेंसी से सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है।

लोगों का कहना है कि उन्होंने जिस कीमत पर सिलेंडर बुक किया था, उन्हें उसी कीमत पर सिलेंडर दिया जाए। (LPG सिलेंडर) उनका आरोप है कि कहीं-कहीं सिलेंडर देने के समय बढ़ी हुई कीमत वसूलने की कोशिश की जा रही है, जो ठीक नहीं है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *