नई दिल्ली, 24 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
(LPG )पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर घर तक गैस की सप्लाई बिना किसी रुकावट के पहुंचती रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं, जिनकी जानकारी हर LPG उपभोक्ता के लिए जरूरी है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के अनुसार, अब एक आम ग्राहक एक महीने में अधिकतम दो ही सिलेंडर बुक कर सकता है।
अगर कोई व्यक्ति इस सीमा से ज्यादा सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो उसकी बुकिंग सिस्टम द्वारा रोकी जा सकती है या अतिरिक्त जांच की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सरकार हर वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देती है। (LPG ) इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ग्राहक 3 बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर भी ले सकता है। यानी कुल मिलाकर एक साल में एक कनेक्शन पर अधिकतम 15 सिलेंडर लिए जा सकते (LPG ) हैं।
नए नियमों में यह बदलाव भी शामिल
पहले दूसरा सिलेंडर 21 दिन बाद बुक किया जा सकता था, लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। (LPG ) यानी अब अगले सिलेंडर के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा।

BPCL ने अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए नया सिस्टम भी शुरू किया है। अगर आपने अपने 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर खत्म कर लिए हैं और फिर भी जरूरत है, तो आपको ‘Hello BPCL’ मोबाइल ऐप के जरिए कुछ जानकारी देनी होगी। ऐप आपसे पूछेगा कि क्या आपके घर में कोई समारोह (जैसे शादी आदि) है और मेहमानों की संख्या कितनी है। आपके जवाब के आधार पर ही तय किया जाएगा कि आपको अतिरिक्त सिलेंडर मिलेगा या नहीं।
इन बातों का भी रखें ध्यान (LPG)
अब गैस डिलीवरी के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (DAC) आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को बताने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा।
सिलेंडर की बुकिंग केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही हो सकेगी। अगर नंबर बदल गया है, तो उसे तुरंत अपडेट करवाना जरूरी है।
सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिनका KYC अपडेट नहीं है, उन्हें सब्सिडी में दिक्कत आ सकती है या बुकिंग में परेशानी हो सकती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
