लोहड़ी पर कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का अलर्ट जारी

crimeawaz
2 Min Read

Lohri Weather Alert in Punjab

Lohri Weather Alert in Punjab : क्राइम आवाज़ इंडिया (चंडीगढ़) 09 जनवरी 2026-पंजाब में लोहड़ी का त्योहार हर साल पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम में आने वाले इस पर्व पर लोग पतंगबाजी करते हैं और लोहड़ी जलाकर खुशियां मनाते हैं। लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड लोहड़ी की खुशियों में रुकावट डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा वहीं शीतलहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है

Lohri Weather Alert in Punjab-

मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पंजाब के इलाके में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 किमी ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। इनकी रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है इस वजह से आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ठंड का असर रहेगा। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।

Lohri Weather Alert in Punjab-

अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ स्थानों पर पूरे दिन ठंड बनी रहने (कोल्ड-डे) की आशंका है। मौसम सामान्य तौर पर शुष्क यानी साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान गिरेगा।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *