अमित शाह पर केस को राहुल गांधी ने बताया साजिश

Muskaan gill
2 Min Read

Legal Proceedings 2026

Legal Proceedings 2026 : सुलतानपुर 20 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। आठ साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी ने अपने खिलाफ चल रहे मामले को साजिश करार दिया।

कोर्ट में करीब 27 मिनट तक जज शुभम वर्मा के सामने अपनी सफाई पेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह केस उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दर्ज किया गया है। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वह निर्दोष हैं और जल्द ही सबूत पेश करेंगे।

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने दलील दी, जबकि भाजपा नेता विजय मिश्र की तरफ से अधिवक्ता संतोष पांडेय ने पक्ष रखा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीपी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

Legal Proceedings 2026-

राहुल गांधी ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया और कोर्ट के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके खिलाफ मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

केस से जुड़ी मुख्य तिथियां

परिवाद दायर- 4 अगस्त 2018

राहुल गांधी की तलबी- 27 नवंबर 2023

राहुल गांधी की जमानत- 20 फरवरी 2024

बयान दर्ज- 25 जुलाई 2024

बयान दर्ज- 20 फरवरी 2026

अगली सुनवाई- 9 मार्च 2026

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *