Awaz India Today Bureau
कालका (सुनील दत्त): Kalka Tehsil Office कालका तहसील कार्यालय में पिछले कुछ समय से राजस्व कार्यों को लेकर आ रही बाधाएं अब दूर होने वाली हैं। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब पटवारी सप्ताह में दो दिन विशेष रूप से कालका में मौजूद रहेंगे, ताकि स्थानीय निवासियों के लंबित कार्यों का निपटारा किया जा सके।
समस्या की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि 19 मार्च 2026 से कालका के पटवारियों की ड्यूटी बरवाला में लगा दी गई थी। इस कारण कालका तहसील में इंतकाल, जमीन की नकल और अन्य जरूरी राजस्व संबंधी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे। अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भी शहरवासियों और ग्रामीणों को तहसील के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे थे।
सरपंच एसोसिएशन का प्रयास – Kalka Tehsil Office
इस समस्या को लेकर सरपंच एसोसिएशन जिला पंचकूला के प्रधान करण सिंह ने मजबूती से आवाज उठाई। इससे पहले समाधान केंद्र में लिखित शिकायत देने के बाद, शुक्रवार को जब डीसी पंचकूला कालका दौरे पर पहुंचे, तो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने डीसी को अवगत कराया कि पटवारियों की अनुपस्थिति के कारण आम जनता भारी परेशानी झेल रही है। Kalka Tehsil Office
प्रशासनिक समाधान – Kalka Tehsil Office
सरपंच संगठन की मांगों और जनता की असुविधा को देखते हुए डीसी पंचकूला ने सकारात्मक कदम उठाया है। अब निर्धारित व्यवस्था के तहत पटवारी सप्ताह में दो दिन कालका में ही रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस निर्णय से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
