कालका,19 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सुनील दत्त: (Kalka News) कालका शहर के सरकारी अस्पताल की सुरक्षा आजकल भगवान भरोसे चल रही है यह इसलिए की दिन रविवार को एक युवक अस्पताल में बच्चों के वार्ड में घुस आया और धीरे धीरे उस जगह पहुंच गया जहाँ टेबल पर दवाईयें और टीका लगाने की सीरिन्ज (Kalka News) पड़ी थी। उक्त युवक ने वहां से कुछ सिरिंज उठा ली’ यह सारी घटना किसी ने एक वीडिओ में कैद कर ली और उक्त युवक को काबू कर लिया गया। जानकारों ने बताया कि पहले भी यहाँ से ऐसे ही सिरिंज उठाई गयी थी उधर अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार यहाँ रात में केवल एक ही सुरक्षा कर्मी रहता है। जो पूरे अस्पताल को देखता
है। एसएमओ कालका डॉ राजीव नरवाल ने बताया कि उनके (Kalka News) यहां अस्पताल में केवल दो सुरक्षा प्रहरी हैं जो 12 घंटे की शिफ्ट में रहते हैं। एक शिफ्ट रात में है और दिन में सुबह आठ बजे से सांय चार बजे तक रहती है। एक सुरक्षा कर्मी के सहारे अस्पताल की सुरक्षा नाकाफी है।
अस्पताल की सुरक्षा के लिए और ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है जिसके लिए उन्होंने आला अधिकारीयों को अवगत करवा रखा है। अब सवाल उठता है कि यहाँ आखिरकार मरीजों की सुरक्षा कैसे होगी। यहां न तो सामान सुरक्षित है और न हीं मरीज जो यहाँ की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
