क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त
रोड सेफ्टी को लेकर एसडीएम संयम गर्ग ने की बैठक
Kalka News: उपमंडल अधिकारी कालका संयम गर्ग एच. सी .एस. द्वारा उप मंडल स्तरीय रोड सेफ्टी सुरक्षित स्कूल वाहन स्कूल पॉलिसी व उप मंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ( माइनिंग ) के अंतर्गत बैठको का आयोजन किया गया। इस बैठक में निम्नलिखित विभागों के अधिकारियों द्वारा (Kalka News) भाग लिया गया ।
सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला (रिप्रेजेंटेटिव), असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस कालका, तहसीलदार कालका, एक्सईएन एचएसएएमबी ,पंचकूला,
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ( बी एंड आर) पंचकूला, सब डीविजनल ऑफिसर यूएचबीवीएनएल कालका एंड पिंजौर, ईओएमसी (Kalka News) एंड एक्सईएन एमसी कालका, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर पिंजौर, एस. एच. ओ. ट्रैफिक कालका/ पिंजौर ( अर्बन एंड रूरल),टी. एम .हरियाणा रोडवेज कालका, ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर पिंजौर, एक्ससाइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (एस. टी.) कालका, रीजनल ऑफिसर एचएसपीसीबी पंचकूला, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वॉटर सर्विसेज डिविजन पंचकूला। (Kalka News)
नगर परिषद कालका को निर्देश दिए गए कि…(Kalka News)
उक्त बैठकों में संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीएम कालका द्वारा नेशनल हाईवे व पीडब्ल्यूडी विभाग को पिंजौर से बद्दी रोड व सुखोमाजरी बाईपास रोड पर पाए जाने वाले ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्र पर रिफ्लेक्टर व आवश्यक साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।
इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिए गए कि आम जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढो को भरवाया जाए तथा सड़कों की आवश्यक मुरम्मत करवाई जाए।ट्रैफिक एस. एच. ओ. को निर्देश दिए गए कि स्कूलों के वाहनों की नियमानुसार चैकिंग की जाए। ऑटो में निर्धारित सवारियों से ज्यादा सवारियों बैठाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
नगर परिषद कालका को निर्देश दिए गए कि उनके अधीन पड़ने वाले सभी नालों की मुरम्मत करवा कर उनको कवर करवाया जाए ताकि किसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े। उप मंडल स्तरीय टास्क फोर्स गठित कमेटी( माइनिंग)से संबंधित अधिकारियों के साथ माइनिंग से संबंधित शिकायतो/ कार्यों की समीक्षा की गई तथा माइनिंग से संबंधित शिकायतो पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
