Kalka News: राजकीय महाविद्यालय कालका में जल संरक्षण के संबंध में अधिकार और जिम्मेदारियां” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

Nishi Kashyap
2 Min Read

कालका,22 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

सुनील दत्त: (Kalka News) राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में कानूनी मामलों की समिति द्वारा “जल संरक्षण के संबंध में अधिकार और जिम्मेदारियां” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ पवन ढाका रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल प्राप्त (Kalka News) करना प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। जल जीवन का आधार है, अतः इसका संरक्षण करना हम सभी की सांझा जिम्मेदारी है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण एवं जल के दुरुपयोग के कारण जल संकट एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। (Kalka News)

डॉ पवन ढाका ने यह भी बताया कि नागरिकों का कर्तव्य है कि वह जल का विवेक पूर्ण उपयोग करें, वर्षा जल संचयन को अपनाएँ तथा जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाए। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में सहभागिता करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी है (Kalka News)

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। अंत में सभी ने जल बचाने एवं दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। (Kalka News)

कुल 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कानूनी मामलों की समिति के प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र अटवाल और सदस्य असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा सिंगल, असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू और असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति के मार्गदर्शन और दिशानिर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएलएसए पंचकूला के तत्वाधान में किया गया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *