Kalka News: नगर परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने की मुहिम जारी : विकास कौशल

Nishi Kashyap
2 Min Read

Kalka News: कालका शहर और पिंजौर शहर के कई हिस्सों में बंदरों की तादात बढ़नेसे यह आते जाते लोगों को अपना शिकार बना देते हैं’ जिस कारण लोग परेशान हैं। नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर परिषद कालका द्वारा बंदरों को पकड़ने की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी विकास कौशिक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा संबंधित विभागों के सहयोग से बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। Kalka News:

इस अभियान के तहत मार्च माह के दौरान अब तक 18 बंदरों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने की यह कार्रवाई सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों, प्रोटोकॉल एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए की जा रही है। नगर परिषद का उद्देश्य शहरवासियों को बंदरों से हो रही परेशानी से राहत दिलाना तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। कार्यकारी अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि इस अभियान के दौरान परिषद की टीम का सहयोग करें।Kalka News:

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *