क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त
दो दिवसीय कॉमर्स फेस्ट ‘पलाश’ का आयोजन
Kalka News: श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कॉमर्स फेस्ट ‘पलाश’ का आयोजन किया गया। Kalka News
15 प्रतियोगिताओं के साथ भव्य आयोजन (Kalka News)
इस आयोजन में कुल 15 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन कोलाज मेकिंग, टैग लाइन प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, न्यू बिजनेस आइडिया, लोगो फॉर्मेशन, बिजनेस क्विज, एड मैड शो, बायोडाटा राइटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, विज्ञापन डिजाइनिंग प्रतियोगिता, रोल प्ले, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता जैसी 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। Kalka News
डॉ. रवि कुमार भोला रहे मुख्य अतिथि
दूसरे दिन तीन प्रतियोगिताएं जैसे 50 का फंडा, समूह लोक गायन और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार भोला ( सेवानिवृत्त) रहे। उन्होंने छात्रों को जीवन प्रबंधन और समय प्रबंधन के बारे में प्रेरित किया। 50 का फंडा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हाथ से बने आभूषण, खाने-पीने के सामान और गेम्स का स्टॉल लगाया। प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें भागीदारी के लिए बधाई दी। इस आयोजन की सफलता में डॉ वीरेंद्र अटवाल विभागाध्यक्ष , असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल मंगला और विभाग के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
