राजकीय महाविद्यालय कालका द्वारा दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का किया गया आयोजन

Muskaan gill
3 Min Read

Kalka College Haridwar Visit 2026

Kalka College Haridwar Visit 2026 : 26 फरवरी 2026 (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के निर्देशन में हरिद्वार गमन हेतु दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसके प्रभारी वैदिक रिसर्चर संस्कृत विभाग डॉक्टर प्रदीप कुमार रहे।

भ्रमण यात्रा कालका महाविद्यालय से प्रारंभ हुई, सर्वप्रथम देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार का भ्रमण किया गया। इस भ्रमण में 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह एक आध्यात्मिक अनुभव था। सभी विद्यार्थियों के लिए इस विश्वविद्यालय का ध्यान कक्ष हिमालय पर्वत का साक्षात दर्शन कराता है। Kalka College Haridwar Visit 2026 यहाँ अत्यंत शांत वातावरण था। यह विश्वविद्यालय अत्यंत विशाल आकार में स्थापित है और सांय काल में ठहरने की व्यवस्था भी विद्यार्थियों के लिए यही की गई थी।

इसके बाद विद्यार्थियों को हरिद्वार के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हर की पौड़ी ले जाया गया जहां विद्यार्थियों ने गंगा के दर्शन किए। सर्व प्राचीन भारत की अत्यंत पवित्र नदी गंगा आध्यात्मिक ऋषि काल के दर्शन कराती है। Kalka College Haridwar Visit 2026 हरिद्वार के श्रद्धेय प्राचीन दक्ष महादेव मंदिर अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा वाला मंदिर है जहां विद्यार्थियों ने सती घाट तथा दक्ष यज्ञ वेदी के दर्शन किए।

इसी प्रकार विद्यार्थियों ने भारत माता मंदिर तथा अनेक आश्रम स्थलों का भी भ्रमण किया। Kalka College Haridwar Visit 2026 अंत में विद्यार्थियों ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का दौरा किया जहां कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहत लूधरा तथा ऋषि परंपरा का निर्वहन करने वाले अत्यंत सम्माननीय वैदिक प्रबुद्ध व्यक्तित्व प्रोफेसर सत्यदेव निगम निगमालंकार रजिस्टार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा यज्ञ के माध्यम से विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया।

Kalka College Haridwar Visit 2026इस अवसर पर कुलपति एवं कुल सचिव ने मंत्र उच्चारण तथा पुष्प वर्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में संस्कृत दिव्यांग अध्यक्ष प्रोफेसर ब्रह्मदेव विद्याकार ने अपने व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित उत्कृष्ट व्याख्यान द्वारा विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। सभी विद्यार्थियों ने यज्ञ में भाग लिया। डॉ संदीप कुमार योगी ने अपने तेजस्वी विचारों से देव यज्ञ के महत्व को स्पष्ट किया।

अंत में विद्यार्थियों ने इसी विश्वविद्यालय स्थित स्वामी श्रद्धानंद प्राचीन संग्रहालय के दर्शन किये। यह शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत प्रशासनीय एवं सुखद अनुभव प्रदान करने वाला रहा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *