Iran protests
Iran protests : क्राइम आवाज़ इंडिया ईरान 11 जनवरी, 2026- ईरान में धार्मिक शासन के खिलाफ चल रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन अब अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुके हैं। हिंसा में कम से कम 116 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मानवाधिकार संगठनों ने दी है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अब तक 2,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईरान सरकार ने अपने तेवर और कड़े कर दिए हैं। देश के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी कि प्रदर्शन में शामिल लोगों को ईश्वर का दुश्मन माना जाएगा। ईरानी कानून के तहत यह आरोप मृत्युदंड तक ले जा सकता है।

ईरान में प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं?
इन प्रदर्शनों की शुरुआत 28 दिसंबर को रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद तेहरान के बाजारों से हुई।
रियाल की कीमत एक डॉलर के मुकाबले 14 लाख तक पहुंच गई।
व्यापारियों ने आसमान छूती महंगाई के खिलाफ दुकानें बंद कर प्रदर्शन शुरू किया।
हालात तब और बिगड़े जब खाने के तेल, चिकन जैसी जरूरी चीजों की कीमतें रातोंरात बढ़ गईं और कई सामान बाजार से गायब हो गए।
महंगाई, बेरोजगारी और प्रतिबंधों से त्रस्त लोग सड़कों पर उतरे।
सरकार द्वारा सस्ती डॉलर व्यवस्था खत्म करने के फैसले ने आग में घी डालने का काम किया।
धीरे-धीरे नारों का रुख आर्थिक मांगों से हटकर राजनीतिक बदलाव की ओर हो गया।
अब तक ये प्रदर्शन सभी 31 प्रांतों में फैल चुका हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
