Investment Scam
Investment Scam : मंडी 20 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- सुंदरनगर और आसपास के इलाकों के कई लोग एक निजी कंपनी पर निवेश और प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में सामूहिक शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ताओं ने 14 नवंबर 2025 को पुलिस उप-अधीक्षक सुंदरनगर को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
डीएसपी सुंदरनगर को डेढ़ दर्जन शिकायतकर्ताओं द्वारा दी शिकायत के अनुसार एक निजी कंपनी, जिसका मुख्य कार्यालय पंजाब में बताया गया है, ने सुंदरनगर में शाखा के माध्यम से लोगों को बुक स्कैनिंग और प्रिंटिंग प्रोजेक्ट देने का झांसा दिया। उन्हें घर बैठे काम और हर महीने निश्चित भुगतान की बात कही।

कंपनी के एजेंटों ने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा करवाई। प्रारंभिक महीनों में कुछ लोगों को आंशिक भुगतान भी किया गया। Investment Scam इसके बाद अचानक भुगतान बंद कर दिया गया और कंपनी के प्रतिनिधि संपर्क से बाहर हो गए। शिकायतकर्ताओं में उदय, अक्षय, जुबिन, अमन, अंशुल, दीप, विजय, हेमराज, नंदलाल, चमनलाल, अशोक, बालक राम, पवन, अनिल और विनोद सहित अन्यों ने बताया कि उन्होंने अपने निजी खर्च पर कम्प्यूटर, प्रिंटर और अन्य कार्यालय उपकरण खरीदे थे।
अब कई महीनों से न तो काम मिल रहा है और न ही जमा की गई राशि लौटाई गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
