
India vs South Africa 2nd Test 2025
India vs South Africa 2nd Test 2025(crime awaz india): आज 22 नवंबर 2025 को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और निर्णायक मुकाबला शुरू हो चुका है। इस अहम भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत पहले मैच में हारकर 0-1 से पीछे है, ऐसे में मेज़बान टीम के लिए यह मुकाबला जीतना और सीरीज़ बराबर करना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
गिल की जगह पंत बने टीम के नए सरताज
मैच शुरू होने से पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। नियमित टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट (Injury) के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाए हुए है और उसकी नजरें 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने पर हैं।
टीम के सामने सीरीज़ बचाने की कड़ी चुनौती
भारतीय टीम पर घरेलू परिस्थितियों (Home Conditions) में 13 महीने के भीतर दूसरी बार ‘क्लीन स्वीप’ (Clean Sweep) का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत को 3-0 से हराया था। मुकाबला अपने तय समय से आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे शुरू हुआ है।
मैदान में उतरी दोनों टीमों की अंतिम XI
भारत (India): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका (South Africa): ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
