विदेश भेजने का झांसा देकर युवती से लाखो की ठगी

Muskaan gill
3 Min Read

Immigration Scam

Immigration Scam : यमुनानगर 20 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- हरियाणा के यमुनानगर जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव ककड़ौनी की एक युवती ने मोहाली स्थित एक इमिग्रेशन एजेंट पर ऑस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा दिलाने का झांसा देकर लगभग 20 लाख 85 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी तथा इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 लाख में किया गया था समझौता

शिकायतकर्ता रंजीता ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने माता-पिता के साथ सढौरा के रहने वाले मुंशी अली के माध्यम से मोहाली स्थित ‘CIES Pvt. Ltd.’ कंपनी के संचालक गुरप्रीत चहल से मिली थी। Immigration Scam आरोप है कि गुरप्रीत चहल ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया और इसके लिए कुल 30 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।

Immigration Scam-

रंजीता के परिवार ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर नकद राशि और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल 20 लाख 85 हजार रुपये एजेंट को सौंप दिए।

धमकियां देकर मामले को लटकाया

पीड़िता का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगा। जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी ने पहले इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया और फिर फीस रिफंड के नाम पर दो साल तक चक्कर कटवाए। पीड़िता के पिता ने यह रकम ब्याज पर उधार ली थी, जिससे परिवार भारी मानसिक तनाव में है। शिकायत करने पर अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सढौरा थाना पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *