IMD Cold Wave Alert
IMD Cold Wave Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया 12 Jan 2026-नई दिल्ली पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक ठंड का असर तेज हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में अधिकांश स्थानों पर सुबह का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और असम समेत आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है
पंजाब में 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। अमृतसर में भी कोल्ड डे की स्थिति रही। हरियाणा में 2.2 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। नारनौल में 3 डिग्री, फरीदाबाद में 4.2 और रोहतक में 4 डिग्री पर पारा रहा। IMD Cold Wave Alert मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 जनवरी तक सुबह के घने कोहरे और भीषण शीतलहर की चेतावनी दी है

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
