
IAS officer PA husband death
IAS officer PA husband death(crime awaz india): 8 दिसंबर 2025 चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा सरकार की एक IAS अधिकारी की महिला PA के पति का शव उनके घर के सामने स्थित पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला। 50 वर्षीय मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग खाना खाने के बाद पार्क में टहलने निकले। इसी दौरान उन्होंने पेड़ से लटका एक व्यक्ति देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
शराब को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन कोई नौकरी नहीं करता था और घर पर ही रहता था। उसे शराब पीने की लत थी जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद नवीन गुस्से में घर से बाहर निकल गया और यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मृतक अपनी पत्नी और 21 वर्षीय छोटे बेटे के साथ यहां रहते थे जबकि उनका बड़ा बेटा और बेटी विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।
पैर जमीन पर छू रहे थे मामला लगा संदिग्ध
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जांच में पता चला कि नवीन पेड़ पर चढ़ा और टहनी से रस्सी बांधकर छलांग लगा दी। उसके वजन से टहनी नीचे झुक गई, जिससे उसके पैर जमीन को छू रहे थे। शुरुआती तौर पर यह मामला संदिग्ध लगा, लेकिन फोरेंसिक टीम की जांच में इसे आत्महत्या ही पाया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने सावधानी बरतते हुए मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नवीन रस्सी कहां से लाया था और क्या उस वक्त उसे किसी ने देखा था। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 के जीएमसीएच (GMCH) की मॉर्च्युरी (Mortuary) में रखवा दिया गया है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
