Hygiene awareness
Hygiene awareness : 26 फरवरी 2026 (सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- कालका नगर परिषद ने कालका पिंजौर में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने और शहर को स्वच्छ रखने के लिए डोर टू डोर गाड़ियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9696224466 जारी किया है ताकि लोग डोर टू डोर कूड़ा उठान संबंधित समस्या आने पर शिकयतें इस नंबर पर डाल सकेंगे।
नए ई ओ विकास कौशिक ने बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर 096962-24466 लोगों की सुविधा के लिए जारी कर दिया गया है’ जिस पर डोर टू डोर सफाई से संबंधित शिकायत आने पर एक घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद शहर में सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर है, इसलिए उनका यह प्रयास रहेगा कि शहर की सड़कों गली मौहल्लों को साफ सुथरा रख बीमारियों से बचा जा सके
उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि वे अपने घरों, दुकानों, रहड़ियों इत्यादि का कचरा सड़कों, गलियों में न फेंक डस्टबिन का इस्तेमाल करें और यह डस्टबिन डोर टू डोर गाड़ियों / ट्रालियों में ही डालें’ इसी के साथ कूड़ा कर्कट नालियों में भी न डालें जिससे नालियाँ अवरुद्ध हो कर गंदा पानी, गलियों अथवा सड़कों पर बहने लगता है जिससे बीमारियां फैलने का भी भय बना रहता है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
