
HP Congress President Vinay Kumar
HP Congress President Vinay Kumar(crime awaz india): 26 Nov 2025 नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार 30 नवंबर रविवार को राजीव भवन में पदभार संभालेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, सह-प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी व प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने पार्टी के सभी नेताओं अग्रणी संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सभी विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह 30 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंच कर नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के इस पदभार समारोह का हिस्सा बन कर इन ऐतिहासिक पलो के गवाह बनें। 26 नवंबर से तपोवन धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। (SBP)
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
