Home burglary
Home burglary : पिंजौर 25 फरवरी 2026 (पिंजौर सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- पंचकूला पुलिस ने पिंजौर क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। एवीटी स्टाफ की कार्रवाई में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सोना और चांदी बरामद किया गया है।
एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजौर निवासी एक व्यक्ति ने 23 नवंबर को सपरिवार दिल्ली जाने के बाद लौटने पर पाया कि उसके घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ है और अलमारी का लॉक तोड़कर कीमती सोने और चांदी के गहने गायब थे।
पीड़ित की शिकायत पर पिंजौर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। Home burglary एवीटी स्टाफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर 23 फरवरी को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकाश, निवासी गांव गणेशपुर भोरियां, पिंजौर और राकेश उर्फ रॉकी, निवासी गांव त्रिपालघाट, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने उनका एक दिन का रिमांड लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से लगभग 15 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए। बरामदगी पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
