शिवसेना नेता को बम से उड़ाने की धमकी

Muskaan gill
2 Min Read

Hindu Leader Security Concern

Hindu Leader Security Concern : अमृतसर 19 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-पंजाब में हिंदू नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शिव सेना टक्साली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सूरी के अमृतसर स्थित घर की एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा रेकी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Hindu Leader Security Concern घटना के बाद सूरी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी में कैद हुआ शख्स

बृज मोहन सूरी ने दावा किया कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के बाहर रेलवे लाइन के पास लंबे समय तक खड़ा रहा और निगरानी करता रहा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति किसी को आता देख पेड़ के पीछे छिप जाता था। Hindu Leader Security Concern सूरी के अनुसार, इस रेकी से ठीक पहले उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए हथियारों के साथ लाइव धमकी दी गई थी, जिसमें उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।

पुलिस हाई अलर्ट पर

गौरतलब है कि सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद से यह इलाका पहले ही सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। हाल ही में इनपुट मिले थे कि अमृतसर में कुछ संदिग्ध आतंकी दाखिल हुए हैं, जो बड़ा धमाका कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरी के निवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्ध की डिजिटल ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *