Himachal Pradesh new city
Himachal Pradesh new city : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (शिमला ) 09 जनवरी 2026 -देश में जल्द ही तीसरा शहर, चंडीगढ़ के नाम से, हिमाचल प्रदेश में बसने जा रहा है। पंजाब के बाद अब हिमाचल इसे विकसित करेगा। राज्य सरकार ने योजना को मंजूरी दे दी है। इस नए शहर को प्लांड रेजिडेंशियल सिटी और कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा यह शहर चंडीगढ़ के नजदीक चंडीगढ़-बद्दी रोड पर बसाया जाएगा।
सरकार का दावा है कि बद्दी-चंडीगढ़ रोड पर शीतलपुर को वर्ल्ड क्लास टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी विकास से जोड़ा जाएगा।चंडीगढ़-बद्दी रोड पर सरकार इसे 20 हजार बीघा जमीन पर डेवलप करेगी। इसके 10 हजार बीघा में सिर्फ ग्रीनरी यानी जंगल होगा।2 महीने में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


हिम चंडीगढ़ मेन चंडीगढ़ शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर होगा। हिम चंडीगढ़ को बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के बीच आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ से हिमाचल के सबसे नजदीकी क्षेत्र की बात करें तो वह करीब 5-6 किमी दूर बद्दी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
