चार जिलों में 9.71 करोड़ की शराब चोरी

Manu Thakur
2 Min Read

Himachal Pradesh Liquor Scam 2025

Himachal Pradesh Liquor Scam 2025(crime awaz india): 10 दिसंबर 2025 हिमाचल प्रदेश में शराब वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की कमी के चलते राजस्व हानि हुई है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के चार जिलों में 9.71 करोड़ रुपए की शराब की चोरी का अंदेशा जताया है।कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) के ऑडिट में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में 2021-22 के दौरान 9.71 करोड़ की शराब की चोरी का संदेह जताया गया है।

यह गड़बड़ी थोक विक्रेताओं द्वारा बेची गई मात्रा और खुदरा विक्रेताओं द्वारा उठाई गई मात्रा के बीच अंतर का पता चलने के बाद सामने आई है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शिमला, ऊना, बद्दी और नूरपुर में डिप्टी कमिश्नर, स्टेट टैक्स और एक्साइज के दफ्तरों के रिकॉर्ड की जांच में इंडियन मेड फॉरेन लिकर, कंट्री लिकर और बीयर में गड़बड़ी पाई गई।

ऑडिट में कहा गया कि खुदरा विक्रेताओं ने 55.57 लाख प्रूफ लीटर की थोक बिक्री के मुकाबले 54.31 लाख प्रूफ लीटर (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) 72.54 लाख प्रूफ लीटर की बिक्री के मुकाबले 71.17 लाख प्रूफ लीटर (कंट्री लिकर) और 45.15 लाख बल्क लीटर की थोक बिक्री के मुकाबले 44 लाख बल्क लीटर बीयर उठाई।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *