Himachal Pradesh Cold Wave

Himachal Pradesh Cold Wave : क्राइम आवाज़ इंडिया शिमला/मनाली 11 जनवरी 2026- हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर का असर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में बरठीं, मंडी, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और पालमपुर में ठंड का असर महसूस किया गया। राज्य के 10 स्थानों पर रात का तापमान माइनस में रहा, जबकि चार जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति में कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक गिर गया।
राजधानी शिमला में भी रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। Himachal Pradesh Cold Wave कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं सुबह के समय सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Himachal Pradesh Cold Wave राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही।
जनवरी के शुरुआती 10 दिन बारिश का रिकॉर्ड
राज्य में माैजूद विंटर सीजन में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 1 से 10 जनवरी के लिए 18.7 फीसदी बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 2.7 फीसदी बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 88, चंबा 87, हमीरपुर 98, कांगड़ा 84, किन्नाैर 100, कुल्लू 100, लाहाैल-स्पीति 75, मंडी 85, शिमला 97, सिरमाैर 99 व सोलन में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
किस जगह कितना न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6, सुंदरनगर -0.2, भुंतर -1.0, कल्पा -3.6, धर्मशाला 2.6, ऊना 2.2, नाहन 5.1, पालमपुर 0.5, सोलन -0.5, मनाली -1.1, कांगड़ा 2.0, मंडी 0.8, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 0.8, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -10.9, नारकंडा 0.5, रिकांगपिओ -0.8, सेऊबाग -2.5, बरठीं -0.3, कसाैली 3.8, पांवटा साहिब 5.0, सेऊबाग 4.1, देहरागोपीपुर 5.0, ताबो 7.9, नेरी 5.9 व बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम 16 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा
उधर, राज्य में बारिश-बर्फबारी के फिलहाल कोई आसार नहीं है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी तक धूप खिली रहेगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी के कुछ भागों में 14 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Himachal Pradesh Cold Wave राज्य के कुछ भागों में शीतलहर का अलर्ट है। अगले 4-5 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 2-5 डिग्री बढ़ने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
अधिकतम पारा
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 18.6, नाहन में 16.1, सोलन में 19.6, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 19.1, मंडी में 19.6 और हमीरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
