कांगड़ा में पर्यटन को नई उड़ान, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन को मंज़ूरी

Muskaan gill
2 Min Read

Himachal Pradesh Adventure Tourism

Himachal Pradesh Adventure Tourism : शिमला 15 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-कांगड़ा में पर्यटन को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले की मनमोहक धौलाधार घाटी के नड्डी क्षेत्र में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है।

लगभग 4.3 किलोमीटर लंबी इस नड्डी जिपलाइन परियोजना पर 7.41 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली एक ऐतिहासिक पहल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे गल्लू (प्रारंभिक बिंदु), बल गांव, नड्डी और मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)। यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी।

Himachal Pradesh Adventure Tourism-

इस परियोजना को 36 माह की अवधि में पूरा करने का प्रस्ताव है।

Himachal Pradesh Adventure Tourism-

यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने, साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *