Himachal News: कालका-पिंजौर सीमावर्ती क्षेत्र में टोल पर हिमाचल के लिए रियायत की मांग, बिजली-पानी संकट और डॉग बाइट मामलों पर जताई चिंता: प्रदीप चौधरी

Nishi Kashyap
3 Min Read

कालका, 22 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

सुनील दत्त: (Himachal News) कालका विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बढ़े टोल टैक्स, रायतन क्षेत्र में बिजली संकट, कालका में (Himachal News) पानी की किल्लत और पूरे जिले डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को गंभीर मुद्दा बताया।

प्रदीप चौधरी ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के साथ लगा सीमावर्ती इलाका है। ऐसे में हिमाचल में बढ़ाए गए टोल टैक्स का सीधा असर कालका के लोगों पर पड़ेगा। रोजाना हिमाचल आने-जाने वाले कर्मचारी, व्यापारी और स्थानीय निवासी आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि वह हिमाचल सरकार से बातचीत कर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को अप्रैल में शुरू होने वाले टोल टैक्स में विशेष रियायत दिलवाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। (Himachal News)

उन्होंने रायतन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों के घरेलू और व्यापारिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। (Himachal News)

इसके साथ ही कालका में पानी की किल्लत पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन लोगों को एक दिन छोड़कर मात्र 15-20 मिनट ही पानी मिल रहा है। कई क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। भविष्य के लिए ठोस इंतजाम अभिषेक किए जाएं। (Himachal News)

प्रदीप चौधरी ने पूरे जिले में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों पर भी प्रशासन को घेरते हुए कहा कि गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि टोल टैक्स में रियायत, बिजली-पानी की व्यवस्था में सुधार और डॉग बाइट की समस्या के समाधान के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि कालका क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *