नकली दवा का खतरा हिमाचल में बनीं दवाओं के 71 सैंपल फेल

Muskaan gill
2 Min Read

Himachal fake medicines alert

Himachal fake medicines alert : बद्दी (सोलन) 24 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- देश के फार्मा हब के रूप में प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की साख को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी ताजा ड्रग अलर्ट में हिमाचल में निर्मित 71 दवा सैंपल फेल पाए गए हैं।

इस महीने देशभर में कुल 218 दवा सैंपल फेल हुए, जिनमें हिमाचल का योगदान करीब 33 प्रतिशत है। चिंताजनक बात यह है कि फेल हुए सैंपलों में आम बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक की दवाएं शामिल हैं। Himachal fake medicines alert इनमें बुखार, शरीर दर्द, हाई ब्लड प्रैशर (बीपी), दिल की बीमारी, एलर्जी और किडनी से जुड़ी दवाएं शामिल हैं।

बार-बार दवा सैंपल फेल होने से न केवल प्रदेश की साख प्रभावित हो रही है, बल्कि मरीजों की सेहत पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Himachal fake medicines alert-

दवा कंपनियों को कारण बताने का नोटिस जारी

पिछले कुछ समय से दवाओं के फेल सैंपल का आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है और हर माह नई दवाएं फेल हो रही हैं। ड्रग विभाग ने इस बार भी कड़ा संज्ञान लिया है। उन सभी दवा उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जिनकी दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। साथ ही, फेल हुए सैंपल वाले सभी दवा बैच को बाजार से रिकॉल करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *