भीषण सड़क हादसा दो ट्रक आमने-सामने टकराए

Muskaan gill
3 Min Read

High-speed collision

High-speed collision : पटना/मनेर 16 फरवरी 2026- पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मनेर-दानापुर मार्ग पर श्रीनगर देवी मंदिर के पास दो तेज रफ्तार ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे एक ऑटो से भी टकरा गई।

हादसे में छह लोग घायल हुए

इस तिहरे हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों और ऑटो सवार यात्रियों सहित करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। High-speed collision सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों ट्रक चालकों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई

High-speed collision-

इलाज के दौरान एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेर के हुलासी टोला (रामपुर दियारा तोफिर पंचायत) निवासी राहुल कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में घायल अन्य लोगों में सोनू कुमार और बसंती देवी शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम

दुर्घटना के बाद एनएच-30 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हो सकी। इस दुखद घटना पर पूर्व विधायक प्रो. श्रीकांत निराला और पूर्व मुखिया मिथलेश सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *