हरियाणा का यह शहर बना सबसे ठंडा जानिए मौसम का हाल

Manu Thakur
3 Min Read

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update(crime awaz india): 28Nov2025 मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंच गया इसके साथ ही कैथल की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही यह इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान भी है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है।

इसके असर से तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। खास बात यह है कि प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में कहीं मामूली बढ़ोतरी तो कहीं गिरावट आई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी, जिनके असर से तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना है। चूंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है तो पाला जमने की स्थिति भी आ सकती है।

हरियाणा के शहरों में न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही

अंबाला 9.8°C

हिसार 5.7°C

करनाल 7.0°C

रोहतक 8.0°C

भिवानी 8.0°C

सिरसा 6.0°C

फरीदाबाद 8.7°C

गुरुग्राम 7.8°C

जींद 7.5°C

कैथल 5.5°C

महेंद्रगढ़ 6.1°C

पंचकूला 8.3°C

पानीपत 7.9°C

सोनीपत 7.9°C

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *