कुरुक्षेत्र, 23 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
(CM नायब सिंह सैनी) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित दिशा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दिशा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न कानूनों पर आधारित ई-पुस्तकों का विमोचन भी किया। यह पहल आम लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने (CM नायब सिंह सैनी) और उन्हें उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब नागरिक अपने अधिकारों और (CM नायब सिंह सैनी) कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे, तभी एक मजबूत, जागरूक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल जनजागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि न्याय को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीएम सैनी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कुरुक्षेत्र में टेली-लॉ से जुड़ी एक क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को आगे बढ़ाती है, जिसमें हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की बात कही गई है।
उन्होंने आगे कहा कि इस वर्कशॉप में सहायक वकीलों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक मुफ्त कानूनी सहायता पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस पहल का लाभ समाज के निचले स्तर तक जरूर पहुंचेगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
