Haryana News: पुलिस ने शातिर चोर को किया काबू, तीन चोरी के वाहन बरामद, आरोपी के खिलाफ 3 चोरी के मामले पहले से दर्ज

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/पिंजौर सुनील दत्त

Haryana News:एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को पंचकूला निवासी एक युवक ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि 9 मार्च को पिंजौर स्थित खेड़ा मंदिर के पास उसकी दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। Haryana News

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी राहुल, निवासी पिंजौर को (Haryana News)चोरी की एक्टिवा स्कूटी सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दो अन्य चोरी किए गए दुपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। Haryana News

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में अपराध पर कड़ी नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। Haryana News

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *